आयतुल्लाह मुज्तबा ख़ामेनेई का, इस्लामी क्रांति के तीसरे सुप्रीम लीडर के बतौर चयन
ईरान के तीसरे सुप्रीम लीडर का चयन, असेंब्ली ऑफ़ एक्सपर्ट्स का बयान
बिस्मिल्लाह अर्रहमान अर्रहीम
इस्लामी ईरान की शरीफ़ और आज़ाद क़ौम, आप पर अल्लाह का सलाम और दुरूद हो।
असेंब्ली ऑफ़ एक्सपर्ट्स, महान नेता हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम ख़ामेनेई (क़द्दसल्लाहो नफ़्सहुज़्ज़किया) दूसरे अहम शहीदों ख़ास तौर पर आर्म्ड फ़ोर्सेज़ के आला कमांडरों और मीनाब के शजरए तय्यबा स्कूल की छात्राओं की शहादत पर सांत्वना पेश करते हुए और अपराधी अमरीकी और दुष्ट ज़ायोनी शासन के बर्बरतापूर्ण अग्रेशन की भर्त्सना करते हुए, सूचित करती है कि इस सभा ने इस्लामी इंक़ेलाब के हकीम और बुद्धिमान नेता की शहादत और उनके आलमे मलकूत की ओर सफ़र की ख़बर सुनते ही, जंग के सख़्त हालात और इस संस्था के ख़िलाफ़ दुश्मन की सीधी धमकियों और असेंब्ली ऑफ़ एक्सपर्ट्स सचिवालय पर बमबारी के बावजूद, कि जिसके नतीजे में कई कर्मचारी और सुरक्षा टीम के सदस्य शहीद हुए, इस्लामी सिस्टम के सुप्रीम लीडर के चयन की प्रक्रिया और उनका नाम पेश करने में एक क्षण की भी देर नहीं की और संविधान में वर्णित ज़िम्मेदारियों और असेंब्ली ऑफ़ एक्सपर्ट्स के चार्टर के मुताबिक़, असेंब्ली ऑफ़ एक्सपर्ट्स की आपात बैठक के आयोजन के लिए ज़रूरी तैयारी और उपाय अपनाने और नए सुप्रीम लीडर के नाम को पेश करने को अपनी कार्यसूचि में क़रार दिया और इस लिए उचित योजनाबंदी और इस सभा के मुल्क के सुदूर इलाक़े में मौजूद सम्मानीय प्रतिनिधियों की शिरकत के लिए ज़रूरी समन्वय अंजाम पाया ताकि अस्थायी परिषद के गठन के लिए संविधान की धारा 111 में वर्णित बुद्धिमत्तापूर्ण उपायों के बावजूद, मुल्क वरिष्ठ नेतृत्व से ख़ाली न हो।
असेंब्ली ऑफ़ एक्सपर्ट्स, हज़रत इमाम महदी (अल्लाह उन्हें जल्द ज़ाहिर करे) की ग़ैबत के दौर में विलायते फ़क़ीह के आला मक़ाम और इस्लामी गणराज्य सिस्टम में धार्मिक नेतृत्व के विषय की अहमियत के मद्देनज़र, इस्लामी इंक़ेलाब के दोनों इमामों के सम्मान, स्वाधीनता और अधिकार के उसूल पर आधारित 47 बरस के हिकमत से भरे शासन का सम्मान करती है और उन पाकीज़ा और अवामी नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए, सूचित करती है कि यह सभा गहन और व्यापक समीक्षा और संविधान की धारा 108 को उपयोग करके, शरई फ़रीज़े और अल्लाह के हुज़ूर में पेश होने की आस्था के साथ, आज की आपात बैठक में आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई को (अल्लाह उनकी रक्षा करे) असेंब्ली ऑफ़ एक्सपर्ट्स के सम्मानीय प्रतिनिधियों के स्पष्ट बहुमत के आधार पर, इस्लामी गणराज्य ईरान के पाकीज़ा सिस्टम का तीसरा सुप्रीम लीडर निर्धारित और पेश करती है।
अंत में (असेंब्ली ऑफ़ एक्सपर्ट्स) संविधान की धारा 111 के तहत अस्थायी परिषद के सदस्यों की सराहना के साथ ही, ईरान की शरीफ़ क़ौम ख़ास तौर पर धार्मिक केन्द्रों और यूनिवर्सिटियों के बुद्धिजीवियों को नए वरिष्ठ नेता की बैअत करने और वरिष्ठ धार्मिक नेतृत्व के दायरे में एकता बनाए रखने की दावत देती है और इस मुल्क और महान अवाम पर महान अल्लाह की कृपा के जारी रहने की दुआ करती है।
आप सब पर सलाम और अल्लाह की रहमत और बर्कत हो।
असेंब्ली ऑफ़ एक्सपर्ट्स
8 मार्च 2026
Mar. 8, 2026

